Sunle Kanhaiya Arji Hamari Lyrics सुनले कन्हैया अर्जी हमारी भजन लिरिक्स

Prakash
1 Min Read

Sunle Kanhaiya Arji Hamari Lyrics सुनले कन्हैया अर्जी हमारी भजन लिरिक्स

सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये है,
मर्ज़ी तुम्हारी,
सुन ले कन्हैया।।


हमपे क्या बीती,
कैसे बताए,
किस दौर से गुज़रे,
कैसे सुनाए,
तुम को पता है हाल मुरारी,
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये है,
मर्ज़ी तुम्हारी,
सुन ले कन्हैया।।


लाज पे आँच बाबा,
आने ना पाए,
जाए तो जान जाए,
आन ना जाए,
सारा जमाना इसका शिकारी,
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये है,
मर्ज़ी तुम्हारी,
सुन ले कन्हैया।।


लाज की भिक्षा,
झोली में दे दो,
भटक रहा हूँ,
शरण में ले लो,
दर पे खड़ा है तेरा भिखारी,
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये है,
मर्ज़ी तुम्हारी,
सुन ले कन्हैया।।


जो भी कहोगे वो ही करूँगा,
जैसे रखोगे वैसे रहूँगा,
तुझपे भरोसा मेरा है भारी
सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये है,
मर्ज़ी तुम्हारी,
सुन ले कन्हैया।।

सुनले कन्हैया अर्जी हमारी,
तारो ना तारो ये है,
मर्ज़ी तुम्हारी,
सुन ले कन्हैया।।


Also Read : Man Ki Baata Sawariya Ne Lyrics मन की बाता सांवरिये ने भजन लिरिक्स

Watch this bhajan on Youtube :एकादसी स्पेशल : Sunle Kanhaiya Arji Hamari – श्याम जी का बहुत प्यारा भजन – Sanjay Mittal – Saawariya (youtube.com)

Sunle Kanhaiya Arji Hamari Bhajan

Share This Article