श्याम रंग में रंग गई राधा लिरिक्स

Prakash
1 Min Read

श्याम रंग में रंग गई राधा लिरिक्स Shyam Rang Me Rang Gai Radha Lyrics

श्याम रंग में रंग गई राधा,
भूली सुध-बुध सारी रे,
राधा के मन में,
बस गए श्याम बिहारी।।


श्याम नाम की चुनर ओढ़ी,
श्याम नाम की चुडीयाँ,
अंग अंग में श्याम समाए,
मिट गयी सारी दूरिया,
कानो में कुण्डल गल वैजंती,
माला लागे प्यारी रे,
राधा के मन में,
बस गए श्याम बिहारी।।


बैठ कदम की डाल कन्हैया,
मुरली मधुर बजाए,
साँझ सकारे मुरली के स्वर,
राधा राधा गाए,
इस मुरली की तान पे जाए,
ये दुनिया बलिहारी,
राधा के मन में,
बस गए श्याम बिहारी।।


अधर सुधा रस मुरली राजे,
कान्हा रास रचाए,
कृष्ण रचैया राधा रचना,
प्रेम सुधा बरसाए,
प्रेम मगन हो सब ही बोलो,
जय हो बांके बिहारी,
राधा के मन में,
बस गए श्याम बिहारी।।


श्याम रंग में रंग गई राधा,
भूली सुध-बुध सारी रे,
राधा के मन में,
बस गए श्याम बिहारी।।


ये भी पढ़ें : सुखकर्ता दुखहर्ता लिरिक्स

इस भजन का वीडियो देखें : भजन -श्याम रंग में रंग गई राधा भूली सुध बुध सारी Shyam Rang Mein Rang Gai Radha Bhuli Sudh Budh Sari (youtube.com)

Shyam Rang Me Rang Gai Radha Lyrics

Share This Article