सेठों का सेठ है श्याम भजन लिरिक्स

Prakash
1 Min Read

सेठों का सेठ है श्याम भजन लिरिक्स Setho Ka Seth Hai Lyrics

श्याम धनी की दातारी की,
महिमा सबसे ग्रेट है,
सेठों का सेठ है,
सेठो का सेठ है।।


जग के आगे इधर उधर जो,
खुद को सेठ बताते है,
वो भी इस दरबार में आकर,
झोली को फैलाते है,
भक्तों की झोली भरने में,
करता कभी ना लेट है,
सेठो का सेठ हैं,
सेठो का सेठ हैं।।


इस कलयुग में केवल मेरे,
श्याम सिक्का चलता है,
फुटी किस्मत रूठी लकीरे,
पल में श्याम बदलता है,
हारे हुए लोगों की खातिर,
खुला प्रभु का गेट है,
सेठो का सेठ हैं,
सेठो का सेठ हैं।।


वैसे तो इस दुनिया में,
‘माधव’ है दरबार कई,
पर मेरे खाटू वाले सा,
कोई भी दातार नहीं,
होती है पल भर में सुनाई,
करवाता ना वेट है,
सेठो का सेठ हैं,
सेठो का सेठ हैं।।


श्याम धनी की दातारी की,
महिमा सबसे ग्रेट है,
सेठों का सेठ है,
सेठो का सेठ है।।


ये भी पढ़ें : भजनो को करते करते मेरी उम्र बीत जाए

इस भजन का वीडियो देखें : Setho Ka Seth Hai || Shreya Koushik || सेठो का सेठ || Latest Shyam Baba Bhajan 2024 (youtube.com)

Setho Ka Seth Hai Bhajan

Share This Article