सबसे ऊंची प्रेम सगाई लिरिक्स

Prakash
1 Min Read

सबसे ऊंची प्रेम सगाई लिरिक्स sabse unchi prem sagai lyrics

सबसे ऊंची प्रेम सगाई,
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


दुर्योधन के मेवा त्याग्यो,
साग विदुर घर खाई।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


जूठे फल शबरी के खाये,
बहु विधि स्वाद बताई।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


राजसूय यज्ञ युधिष्ठिर कीन्हा,
तामे जूठ उठाई।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


प्रेम के बस पारथ रथ हांक्यो,
भूल गये ठकुराई।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


ऐसी प्रीत बढ़ी वृन्दावन,
गोपियन नाच नचाई।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


प्रेम के बस नृप सेवा कीन्हीं,
आप बने हरि नाई।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


सूर क्रूर इस लायक नाहीं,
केहि लगो करहुं बड़ाई।
सबसे ऊंची प्रेम सगाई।।


ये भी पढ़ें : मैं नहिं माखन खायो लिरिक्स

इस भजन का वीडियो देखें : Sab Se Oonchi Prem Sagai – Live Concert | Jagjit Singh Bhajans (youtube.com)

sabse unchi prem sagai lyrics
Share This Article