माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे लिरिक्स

Prakash
1 Min Read

माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे लिरिक्स maa duja koi dwar na dikhe lyrics


तेरे दर को मै छोड़ कहाँ जाऊँ,
माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे,
अपना दुखडा मै किसको सुनाऊँ,
माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे।।


इक आस मुझे तुमसे है मैया,
टूटे कहीं ना विश्वास मेरा मैया,
तेरे सिवा कहाँ झोली फ़ेलाऊ,
माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे।।


तेरे आगे मेने दामन पसारा है,
मुझको ए मैया तेरा ही सहारा है,
कहाँ जाऊँ जहाँ जाके कुछ पाऊ,
माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे।।


‘लख्खा’ आया मैया बन के सवाली है,
तेरे दर से गया ना कोई खाली है,
केसे गीत मै निराश होके गाऊँ,
माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे।।


तेरे दर को मै छोड़ कहाँ जाऊ,
माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे,
अपना दुखडा मै किसको सुनाऊँ,
माँ दूजा कोई द्वार ना दिखे।।


ये भी पढ़ें : तेरा दर तो हकीकत में लिरिक्स

इस भजन का वीडियो देखें : Dooja Koi Dwar Na Dikhe (youtube.com)

maa duja koi dwar na dikhe lyrics
Share This Article