फागुन का महीना रंगों में रंगे हाथ

Prakash
1 Min Read

फागुन का महीना रंगों में रंगे हाथ Fagun Ka Mahina Rango Me Range Hath Lyrics

फागुन का महीना,
रंगों में रंगे हाथ।


फागुन का महीना,
रंगों में रंगे हाथ,
होली खेलेंगे हम,
सांवरिया तेरे साथ,
होली खेलेंगे हम,
सांवरिया तेरे साथ।।


दूर से आया बाबा,
मैं तेरे द्वारे,
द्वार तुम्हारे देखूं,
होली के नजारे,
रंग-बिरंगी लड़ियां,
है रंगों की सौगात,
होली खेलेंगे हम,
सांवरिया तेरे साथ।।


रंग गुलाल उड़े,
उड़े तेरे द्वारे,
बैठे हो कहां आओ,
हारे के सहारे,
दर्श दिखाओ हमको,
हमारे दीनानाथ,
होली खेलेंगे हम,
सांवरिया तेरे साथ।।


झूम झूम सारे प्रेमी,
आपको रिझाएं,
‘आनन्द’ भी नाचे और,
सभी को नचाये,
हम क्या नाचे बाबा,
हमारी क्या औकात,
होली खेलेंगे हम,
सांवरिया तेरे साथ।।


फागुण का महीना,
रंगों में रंगे हाथ,
होली खेलेंगे हम,
सांवरिया तेरे साथ,
होली खेलेंगे हम,
सांवरिया तेरे साथ।।


ये भी पढ़ें : संकट में तू बालाजी का नाम जपना भजन लिरिक्स

इस भजन का वीडियो देखें : होली खेलेंगे हम साँवरिया तेरे साथ | Holi Khelenge Ham Sanvariya Tere Sath | Khatu Shyam Holi Bhajan (youtube.com)

Fagun Ka Mahina Rango Me Range Hath bhajan

Share This Article