श्याम का रंग चढ़ गया लिरिक्स

Prakash
2 Min Read

श्याम का रंग चढ़ गया लिरिक्स

अब लेना देना क्या जहान से,
दिल लगा खाटू वाले श्याम से,
श्याम का रंग चढ़ गया,
कसम से,
श्याम का रंग चढ गया,
नैना जो मिले है सरकार से,
ऐसा मुस्कुराया श्याम प्यार से,
मुझको दीवाना कर गया,
कसम से,
श्याम का रंग चढ गया।।


कितनी सुंदर तेरी अदाएं,
सबको ही भाए सबको लुभाए,
दिल को चुराने का हुनर ​​तुझको आये,
बंसी बजा के तू पंछी फसाये,
कायदे अलग ही है प्यार के,
जीत मिलती है दिल हार के,
जो भी डूबा वो ही तर गया,
कसम से,
श्याम का रंग चढ गया।।


जाने कैसी प्रेम डगर है,
दिल बैरागी मन बेसबर है,
सब कहते है खाटू जिसको,
गोलू कहे उसे प्रेम नगर है,
जनम जनम इस रास्ते,
भटका मैं बाबा तेरे वास्ते,
अब जाके तू मिल गया,
कसम से,
श्याम का रंग चढ गया।।


अब लेना देना क्या जहान से,
दिल लगा खाटू वाले श्याम से,
श्याम का रंग चढ़ गया,
कसम से,
श्याम का रंग चढ गया,
नैना जो मिले है सरकार से,
ऐसा मुस्कुराया श्याम प्यार से,
मुझको दीवाना कर गया,
कसम से,
श्याम का रंग चढ गया।।


Also Read : O Sanware Tera Khatu Na Chute Lyrics ओ साँवरे तेरा खाटू ना छूटे भजन लिरिक्स

Watch this bhajan on Youtube : Shyam Ka Rang Chad Gaya (Full Version) , Naina Jo Mile Sarkaar Se || Pramod Tripathi , Nitesh Golu (youtube.com)

Shyam Ka Rang Chad Gaya Bhajan

Share This Article