Nagar Me Jogi Aaya Lyrics नगर मे जोगी आया भजन लिरिक्स

Prakash
2 Min Read

Nagar Me Jogi Aaya Lyrics नगर मे जोगी आया भजन लिरिक्स

नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।


अंग विभूति गले रूँड माला,
शेषनाग लिपटायो,
बाँको तिलक भाल चंद्रमा,
घर घर अलख जगायो,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।


ले भिक्षा निकली नंदरानी,
कंचन थाल जडायो,
दो भिक्षा जोगी आसन जायों,
बालक मेरो डरायो,
नगर मे जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।


ना चाहिए तेरी दौलत दुनिया,
ना ही कंचन माया,
अपने लाला का दरश करा दे,
मै दर्शन को आया,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।


पाँच बार परिक्रमा करके,
श्रृंगी नाद बजायौ,
सूरदास बलिहारी कन्हैया की,
जुग जुग जिये तेरो लालों,
नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया।
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।


नगर में जोगी आया,
भेद कोई समझ ना पाया,
अजब है तेरी माया,
इसे कोई समझ ना पाया,
यशोदा के घर आया,
सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ।।

Also Read: Kaal Kya Karega Mahakal Ke Aage Lyrics काल क्या करेगा महाकाल के आगे भजन लिरिक्स

Watch this bhajan video on Youtube: नगर में जोगी आया (भोले बाबा का भगवान कृष्णा के दर्शन करने जाना ) NAGAR MEIN JOGI AAYA – MANOJ SHARMA (youtube.com)

Nagar Me Jogi Aaya Lyrics
Share This Article