Ek Din Vo Bhole Bhandari Lyrics एक दिन वो भोला भंडारी भजन लिरिक्स

Prakash
2 Min Read

Ek Din Vo Bhole Bhandari Lyrics एक दिन वो भोला भंडारी भजन लिरिक्स

एक दिन वो भोला भंडारी,
बनकर सुन्दर नारी,
बिरज में आ गए हैं,
बिरज में आ गए हैं,
पार्वती ने मना किया तो,
ना माने त्रिपुरारी,
बिरज में आ गए हैं,
बिरज में आ गए हैं।।


पार्वती से बोले,
मैं भी चलूँगा तेरे संग में,
राधा संग श्याम नाचे,
मैं भी नाचूँगा तेरे संग में,
रास रचेगा ब्रज में भारी,
मुझे दिखाओ प्यारी,
बिरज में आ गए हैं,
बिरज में आ गए हैं।।


ओ मेरे भोले स्वामी,
कैसे ले जाऊं अपने साथ में,
मोहन के सिवा वहां,
कोई पुरुष ना जाए रास में
हंसी करेगी ब्रज की नारी,
मानो बात हमारी,
बिरज में आ गए हैं,
वृंदावन आ गए हैं।।


ऐसा सजा दो मुझे,
कोई ना जाने इस राज को,
मैं हूँ सहेली तेरी,
ऐसा बताना ब्रजराज को,
बना के जुड़ा पहन के साड़ी,
चाल चले मतवाली,
बिरज में आ गए हैं,
गोकुल में आ गए हैं।।


देखा मोहन ने ऐसा,
समझ गये वो सारी बात रे,
ऐसी बजाई बंसी,
सुध बुध भूले भोलेनाथ रे,
खिसक गयी जब सर से साड़ी,
मुस्काये गिरधारी,
बिरज में आ गए हैं,
बिरज में आ गए हैं।।


एक दिन वो भोला भंडारी,
बनकर सुन्दर नारी,
गोकुल में आ गए हैं।
पार्वती ने मना किया तो,
ना माने त्रिपुरारी,
बिरज में आ गए हैं,
बिरज में आ गए हैं।।

Also Read: Hey Shambhu Baba Mere Bhole Nath Bhajan Lyrics हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ भजन लिरिक्स

Watch this bhajan video on Youtube: Jaya Kishori। Ek Din Vo Bhole Bhandari Ban Karke Brij Nari Gokul Me Agaye Hai | Jaya Kishori Bhajan (youtube.com)

Ek Din Vo Bhole Bhandari Bhajan
Share This Article