श्याम का घोड़ा है नीला भजन लिरिक्स Shyam Ka Ghoda Hai Neela Bhajan Lyrics
तर्ज़ : गोरी है कलाइयां
श्याम रंगीला, श्याम का घोड़ा है नीला
श्याम रंगीला, श्याम का घोड़ा है नीला
घोड़े पे है बाबा की सवारियां।
मोर मुकुट माथे तिलक विराजे ,
गल वैजन्ती माला साजे
नैन कजरारे , बाल है घूंघर वाले – 2
यही तो है बाबा की निशानियां
श्याम रंगीला, श्याम का घोड़ा है नीला
घोड़े पे है बाबा की सवारियां।
श्याम रंगीला
सांवली सुरतिया पे वारी वारी जाऊं ,
श्याम प्रभु का में लाड लडाऊं,
श्याम सरकार है , और बड़ा दिलदार है – 2
मशहूर बाबा की कहानियां
श्याम रंगीला, श्याम का घोड़ा है नीला
घोड़े पे है बाबा की सवारियां।
श्याम रंगीला
बनवारी बाबा को जो भी बुलाएगा,
लीले पे चढ़के दौड़ा दौड़ा आएगा,
जो भी मनाएगा , और ध्यान लगाएगा – 2
बाबा करेगा महरबानिया
श्याम रंगीला, श्याम का घोड़ा है नीला
घोड़े पे है बाबा की सवारियां।
Also Read : Bol Bholenath Tujhe Kya Bhog Lagaya Jaye Lyrics
Watch this bhajan video on Youtube : Leela Ghoda Shyam Ka | Shyam Rangeela श्याम का घोड़ा है नीला – SANJAY MITTAL | Khatu Shyam Bhajan (youtube.com)