Bhole Meri Naiya Ko Bhajan Lyrics भोले मेरी नैया को भजन लिरिक्स

Prakash
2 Min Read

Bhole Meri Naiya Ko Bhajan Lyrics भोले मेरी नैया को भजन लिरिक्स

भोले मेरी नैया को, भव पार लगा देना।


भोले मेरी नैया को, भव पार लगा देना,
है आपके हाथो में, मेरी बिगड़ी बना देना।।

तुम शंख बजा करके, दुनिया को जगाते हो,
डमरू की मधुर धुन, से सद्मार्ग दिखाते हो,
मैं मूरख सब मेरे, अवगुण को भुला देना,
भोले मेरी नैय्या को, भव पार लगा देना।।



हर ओर अँधेरा है, तूफ़ान ने घेरा है,
कोई राह नहीं दिखती, एक तुझपे भरोसा है,
एक आस लगी तुझसे, मेरी लाज बचा लेना,
भोले मेरी नैय्या को, भव पार लगा देना।।


हे जगदम्बा के स्वामी, देवादिदेव नमामि,
सबके मन की तुम जानो, शिव शंकर अंतर्यामी,
दुःख आप मेरे मन का, महादेव मिटा देना,
भोले मेरी नैय्या को, भव पार लगा देना।।



महादेव जटा में तुमने, गंगा को छुपाया है,
माथे पर चन्द्र सजाया, विषधर लिपटाया है,
मुझे नाथ गले अपने, महाकाल लगा लेना,
भोले मेरी नैय्या को, भव पार लगा देना।।

Also Read : Bada Hai Dayalu Bholenath Lyrics बड़ा है दयालु भोले नाथ

Watch this bhajan video on Youtube: भोले मेरी नैया को भवपार लगा देना – Bhole Meri Naiya Ko | Manish Tiwari | Shiv Bhajan (youtube.com)

Bhole Meri Naiya Ko Bhajan
Share This Article