तेरी कृपा सबको भव से तारती श्री राम आरती Teri Kripa Sabko Bhav Se Taarti Lyrics
तर्ज – मन में बसाकर तेरी मूर्ति।
तेरी कृपा सबको,
भव से तारती,
शरण मिली राघव की,
गाऊं आरती।।
दया करो कृपा करो,
भक्ति दो भगवन,
टुटते विश्वास को,
शक्ति दो भगवन,
डोर ये मेरी तेरे हाथ है,
जिंदगी सदा ही तेरी,
शरण चाहती,
तेरी कृपा सबकों,
भव से तारती,
शरण मिली राघव की,
गाऊं आरती।।
रामचरित मानस वो,
ग्रंथ है भगवन,
सुना जिसने जीवन को,
कर लिया पावन,
सुन लेते आप,
सबके मन की बात,
आस मेरी भगवन,
तुम्हे पुकारती,
तेरी कृपा सबकों,
भव से तारती,
शरण मिली राघव की,
गाऊं आरती।।
मांगू नहीं कुछ भी मैं,
तुमसे भगवन,
तुम जो मेरे संग हो,
सफल है जनम,
सिर पे धरो आप,
करूणा भरा हाथ,
ये अखियां मेरी,
तुम्हें निहारती,
तेरी कृपा सबकों,
भव से तारती,
शरण मिली राघव की,
गाऊं आरती।।
महादेव राम जपे,
संत रटे नाम,
बजरंग भी भक्ति में,
झूमे सुबह शाम,
‘नागर’ के साथ,
भक्त कहे आज,
कृपा रामजी की,
दुखो को टालती,
तेरी कृपा सबकों,
भव से तारती,
शरण मिली राघव की,
गाऊं आरती।।
तेरी कृपा सबको,
भव से तारती,
शरण मिली राघव की,
गाऊं आरती।।
ये भी पढ़ें : अब भगवे वाले आते है लिरिक्स
इस भजन का वीडियो देखें : SHREE RAM ARTI | RAM JI KI ARTI | NEW RAM BHAJAN 2025 | PANDIT MANOJ NAGAR,TERI KRIPA BHAV SE TARTI