कान्हा मेरी सांसो पे नाम अपना लिखा लेना

Kanha Meri Sanso Pe Naam Apna Likha Lena Lyrics

Prakash
2 Min Read

तर्ज – बाबुल का ये घर।

कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे अपना बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


मेरी यही अर्जी है,
आगे तेरी मर्जी है,
रंगे जिस रंग राधा,
उस रंग में रंगा लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे अपना बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


मैंने तोहे पलको के,
पलने झुलाया है,
सांवरे मोहे अपने,
हाथो में झुला लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे अपना बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


देखि तस्वीर तेरी,
कान्हा मेरी अंखियो में,
मुझे तेरी सखियों के,
तानो से बचा लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे मुरली बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


जन्मों की ये तृष्णा,
ऐसे न मिटेगी कृष्णा,
प्रेम से निहार के मोहे,
अधरों से लगा लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे अपना बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


मोहे मोह माया की,
धुप ना छू पाए,
प्यारे पीताम्बरी की,
छइयाँ में छुपा लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे अपना बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


मन मेरे मोहन,
तुझमे रमाया है,
तेरे संग प्रीत लगी,
अब दुनिया से क्या लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे अपना बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


कान्हा मेरी सांसो पे,
नाम अपना लिखा लेना,
फिर जो जनम लूँ मैं,
मोहे अपना बना लेना,
कान्हा मेरी साँसों पे,
नाम अपना लिखा लेना।।


ये भी पढ़ें : तू ही जाने सांवरे तेरा काम जाने लिरिक्स

इस भजन का वीडियो देखें : कान्हा मेरी सांसो पे नाम अपना लिखा लेना || Bhagwat Suthar || kanha meri sanso pe ||khatu syam bhajan (youtube.com)

Kanha Meri Sanso Pe Naam Apna Likha Lena Lyrics
Share This Article